*👉🏻 पंजाब में कोरोना वायरस ने ली एक और जान,मृतकों की संख्या हुई 30* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जगराओं, 09 मई 2020-(एच.ई)- वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के कारण पंजाब में एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। जगराओं के गांव मानुके के रहने वाले 58 वर्षीय गुरजंट सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गुरजंट सिंह हजूर साहिब से लौटने वाले श्रद्धालुओं में शामिल थे। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया था। आज उनकी मौत हो गई जिसकी पुष्टि जगराओं के एसडीएम बलजिंदर सिंह ने की है। इसी के साथ ही पंजाब में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है।


