*👉🏻 मशहूर रेसलर द ग्रेट खली की मां का निधन* *👉🏻 लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में थी उपचाराधीन, पढ़े पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
लुधियाना, 21 जून 2021-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई रेसलर दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली की माता का निधन हो गया है। दलीप सिंह की माता चंडी देवी की उम्र 79 वर्ष थी। दिल व फेफड़ों की बीमारी से जूझ रही चंडी देवी कुछ दिनों से लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में उपचाराधीन थी।
चंडी देवी का संस्कार हिमाचल प्रदेश के गांव नैनीधार में सोमवार को किया जाएगा। मशहूर रेसलर द ग्रेट खली व उनके बड़े भाई मंगल राणा लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में अपनी माता की देखभाल के लिए मौजूद थे। गौरतलब है कि WWE में आने के बाद दलीप सिंह ने जालंधर के झंडूसिंगा में युवाओं व कुश्ती के चाहवान लोगों को डब्ल्यूडब्ल्यूई कुश्ती के गुर सिखाने के लिए एकेडमी भी खोल रखी है।