*👉🏻 डेमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी के प्रधान विजय हंस का निधन* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,5 सितंबर 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- डेमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी के प्रधान विजय कुमार हंस का आज निधन हो गया। जानकारी के अनुसार विजय कुमार हंस की तबीयत अचानक खराब होने पर उन्हें जालंधर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां पर उनका देहांत हो गया। विजय कुमार हंस ने साल 2004 में डेमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी की तरफ से जालंधर से लोकसभा के चुनाव लड़े थे। विजय कुमार हंस राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके चाहने वालों, रिश्तेदारों, समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई।

