*👉🏻 वार्ड 66 के पार्षद और इलाका निवासियों ने मेयर के घर के बाहर किया धरना प्रदर्शन* *👉🏻 इलाका निवासी खाली बाल्टियां लेकर पहुंचे मेयर के घर* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,30 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)- वार्ड नंबर 66 के पार्षद दविंदर सिंह रोनी ने इलाका निवासियों के साथ मेयर जगदीश राज राजा के घर के बाहर खाली बाल्टियां लेकर प्रदर्शन किया। रोनी ने कहा कि उनके क्षेत्र गोपाल नगर में ट्यूबवेल लगाए जाने का काम शुरू किया जा रहा था
लेकिन मेयर जगदीश राज राजा किसी के दबाव में आने के कारण उनके इलाके में लगने वाला ट्यूबल वार्ड नंबर 62 में लगाया जा रहा है। उनके क्षेत्र में पहले से ही पानी की समस्या है। जिस कारण उनके क्षेत्र में ट्यूबल लगाए जाने की जरूरत है, लेकिन ट्यूबल उनके इलाके में लगाने की बजाए निगम प्रशासन वार्ड नंबर 62 के अमन नगर में लगाने पर उतारू हो चुका है।
इसीलिए आज सभी इलाका निवासियों के साथ मेयर जगदीश राज राजा के घर के बाहर खाली बाल्टियां लेकर प्रदर्शन किया गया, ताकि मेयर राजा और निगम प्रशासन की नींद खुल सके और गोपाल नगर में उत्पन्न हुई पानी की समस्या का हल किया जा सके और जल्द से जल्द गोपाल नगर में नया टेबल लगवाया जाए। रोनी के साथ वार्ड 66 के सभी निवासी प्रदर्शन दौरान मौजूद थे।