*👉🏻 बावा खेल थाना ने पकड़े दो आरोपी* *👉🏻 क्या था मामला जानने के लिए पढ़ें*

जालंधर-(ज्ञान सिंह)-थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने एटीएम से रुपये निकालने आने वाले लोगों की मदद करने के बहाने रुपये ठगने वाले दो लोगों को काबू किया है।जानकारी देते हुए एडीसीपी-2 डी सुडरविली व एसीपी वेस्ट कैलाश चंद्र ने बताया कि थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी नरेश जोशी को अखिलेश राज नाम के व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि कपूरथला रोड़ एटीएम से वह रुपये निकलवाने आये थे कि उनके साथ एक व्यक्ति ने रुपये निकालने में मदद करने के बहाने 16 हज़ार रुपये की ठगी मार ली।थाना प्रभारी ने बताया कि ये लोग रुपये निकालने के लिए आने वाले लोगों की मदद करने के बहाने उनका एटीएम का पासवर्ड लेकर रुपये निकालने वाले लोगों से ठगी मार लेते थे।इन लोगों का एक गिरोह सक्रिय हैं और वह कई लोगों से इसी प्रकार ठगी कर चुके हैं।शिकायत के आधार पर एएसआई जसवीर सिंह ने जांच करते हुए दो आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर काबू कर लिया।जिन्होंने माना कि वह एटीएम के बाहर खड़े रह कर भोले भाले लोगों को अपना शिकार बनाते थे।आरोपियों की पहचान पंकज पुत्र कांति कुमार निवासी उपकार नगर,राज कुमार पुत्र बलिराज निवासी उपकार नगर के रूप में हुई है।आरोपियों ने बताया कि उन्होंने तीन दिन पहले 1700 रुपये बस्ती बावा खेल पेट्रोल पंप के नज़दीक,1600 रुपये पठानकोट चौक नज़दीक एटीएम,14 हज़ार रुपये,5 हज़ार,1700/- बावा खेल पेट्रोल पंप के नज़दीक एटीएम से,7000/-रुपये नज़दीक सोढल एटीएम से,2 हज़ार किशनगढ़,12 सौ पठानकोट चौक,26 सौ सोढल चौक एटीएम से निकाले थे।आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे पूछताछ की जा रही है।