ज्वेलर को लूटने के इरादे से पहुंचे 2 लुटेराें पर ज्वेलर ने चलाई गोलियां, एक की मौत; दूसरा फरार

अमृतसर के गोल्डन गेट से लूट का मामला सामने आया है, जहां दो लुटेरों ने एकर व्यक्ति से लूट की कोशिश की तो उस व्यक्ति ने अपनी लाइसैंसी रिवाल्वर से गोलियां चलानी शुरू कर दी है। गोलियां चलाने के दौरान एक लुटेरों की मौत हो गई और दूसरा मौके से फरार हो गया।
निरंकारी भवन के पास हुई वारदात
न्यू प्रताप नगर निवासी रंजीत सिंह ने बताया कि उनकी वल्ला क्षेत्र में गहनों की दुकान है। वह रोजाना रात को अपनी दुकान बंद कर घर जाते हैं। शनिवार की रात लगभग पौने दस बजे उन्होंने अपनी गहनों की दुकान बंद की और अपनी कार नंबर (पीबी06-टी-6170) पर सवार होकर घर जा रहे थे। रास्ते में निरंकारी भवन के पास पहुंच कर उन्हें पेशाब लग गया और उन्होंने साइड में कार लगा दी। इसके बाद वह कार से नीचे उतरे और झाड़ियों के पास पेशाब करने चले गए। कुछ देर में झाड़ियों से दो युवक तेजी से उनकी तरफ बढ़े। रंजीत सिंह ने बताया कि एक युवक ने उनकी कनपट्टी पर पिस्तौल तान दी और उनकी जेब से पैसे निकालने का प्रयास करने लगा। जब उन्होंने विरोध किया तो लुटेरों ने उन्हें जान से मारने की धमकियां दी। उस समय अपना बचाव करने के लिए बग्गा ने पांच गोलियां चलाई और मौके पर एक लूटेरें की मौत हो गई। ।दूसरा आरोपित भी गोली लगने से जख्मी हुआ है और वह पास की झाड़ियों में कही छिपा है।इसके बाद रंजीत सिंह ने पुलिस के कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने मृतक की लाश कब्जे मे लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है ,उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले जंडियाला गुरु के एक पेट्रोल पंप पर एक गार्ड ने लूट करने पहुंचे दो लुटेरों पर गोलियां चला दी थी। एक लुटेरे की गोली लगने से मौत हो गई थी।

