*👉🏻 नौ साथियों सहित जुआ खेलते हुए युवा भाजपा नेता शीतल अंगुराल काबू, लाखों की नकदी बरामद* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 29 अप्रैल 2020-(एच.ई)- युवा भाजपा नेता शीतल अंगुराल को 9 साथियों सहित जुआ खेलते हुए पुलिस ने काबू किया है। जानकारी के अनुसार काला संघिया रोड स्थित कोट सदीक में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। जिसकी सूचना मिलते ही एसीपी वेस्ट बरजिंदर सिंह की अगुवाई में थाना भार्गव कैंप और थाना पांच की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर वहां से युवा भाजपा नेता शीतल अंगुराल को उसके नौ साथियों और दो लाख रुपये के करीब की नगदी सहित काबू कर लिया। पुलिस सभी आरोपियों को काबू कर थाना भार्गव कैंप में ले आई है।
वहीं भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने कहा कि वह किसी काम के सिलसिले में कोट सदीक में गए थे। वह ना तो जुआ खेल रहे थे और ना ही उनके पास से नकदी बरामद हुई है। यह सब राजनीतिक रंजिश के तहत किया गया है ताकि उनकी छवि को धूमिल किया जा सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।