*👉🏻 हैंडटूल फैक्ट्री में हुआ धमाका,महिला घायल* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 22 मई 2021-(एच.ई)-बस्ती शेख इलाके में एक फैक्ट्री में से धमाके की आवाज आने से इलाके में सनसनी फैल गई।
धमाका किसी चीज के फटने का था या कोई चीज गिरने का उसका स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि उनका हैंड टूल का कारोबार है। फैक्ट्री में दोपहर बाद भट्ठी में सामान डालते समय ट्रॉली गिर गई जिस कारण धमाका सो गया।
उसी समय फैक्ट्री में काम कर रही प्रवासी महिला रीटा भट्ठी की आग की चपेट में आने के कारण थोड़ी झुलस गई। जिसे तुरंत ही इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू की।

