*👉🏻 मामला पंजाब बंद दौरान नकोदर में हुए गोलीकांड का* *👉🏻 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ी सिख तालमेल कमेटी, आत्मरक्षा में चलाई थी दुकानदार ने गोली* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें👇🏻*
नकोदर/जालंधर,8 सितंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- शनिवार 7 सितंबर को पंजाब बंद के दौरान नकोदर में प्रदर्शनकारियों और एक सिक्ख दुकानदार के बीच दुकान बंद करने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने उक्त दुकानदार की दुकान पर इंटे मारनी शुरू कर दी तो दुकानदार ने आत्म रक्षा में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी।
गोली लगने से प्रदर्शनकारियों में शामिल गोपी नामक युवक घायल हो गया। जिसे जालंधर के निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने दुकानदार दो भाइयों को गिरफ्तार कर उन पर मामला दर्ज कर लिया। इसी मामले में दुकानदार के पक्ष में सिक्ख जत्थे बंदियों के सदस्य आ गए और उन्होंने हमला करने वाले प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना नकोदर के बाहर धरना लगा दिया।
सिक्ख तालमेल कमेटी के प्रधान हरपाल सिंह चड्डा ने बताया कि जिस दुकान को बंद करवाने के लिए प्रदर्शनकारियों ने उन पर ईंटें चलाई थी दरअसल वह दुकान नहीं फैक्ट्री है और उसी के ऊपर फैक्ट्री मालिक की रिहाइश है। जब प्रदर्शनकारी हुड़दंग मचा रहे थे तो नकोदर के एक धार्मिक स्थल से माथा टेक कर आ रही दो औरतें घबराकर उक्त फैक्ट्री में बचाव के लिए चली गई। प्रदर्शनकारियों ने फैक्ट्री खुली हुई समझकर उस पर ईंटें चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद उक्त फैक्ट्री मालिक ने अपनी आत्मरक्षा में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी, जो कि एक प्रदर्शनकारी को लगी। पुलिस ने उक्त फैक्ट्री मालिक को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन हमला करने वाले प्रदर्शनकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसी बात को लेकर आज सिक्ख जत्थेबंदियों के सदस्यों ने थाना नकोदर का घेराव कर दिया और पुलिस को 10 सितंबर तक का अल्टीमेटम दे दिया है। अगर पुलिस 10 सितंबर तक उक्त प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार नहीं करेगी तो सिक्ख जत्थेबंदियों उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगी जिसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा।
