वरिष्ठ पत्रकार अनिल पाहवा की माता को सैंकड़ों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई
जालंधर,24 अक्तूबर-(प्रदीप भल्ला)-वरिष्ठ पत्रकार व द एक्सक्लूसिव स्टोरी के संपादक अनिल पाहवा की माता विद्या देवी पत्नी बिशन दास पाहवा का कल शाम देहांत हो गया था। जिनका अंतिम संस्कार आज किशनपुरा श्मशान घाट में किया गया। मुखाग्नि अनिल पाहवा ने दी। अंतिम संस्कार दौरान व शोक व्यक्त करने वालों में विधायक सुशील रिंकू,पूर्व भाजपा मंत्री मनोरंजन कालिया,अनिल सच्चर,गौतम बीर सिंह,जगदीप सिंह,वरिष्ठ फोटोजर्नलिस्ट व जनसंगठन के संपादक संजीव टोनी,राजेश टिंकू पंडित,सुक्रान्त सफरी,प्रीत सूजी, हरदीप सिंह बब्बू,जसप्रीत सिंह,अरुण ठाकुर,कमलेश,राजीव दुग्गल सहित सैकड़ों धार्मिक,राजनीतिक व सामाजिक संस्थाओं के सदस्य मौजूद थे।
