*👉🏻 रियाज़पुरा ब्लास्ट के आरोपी का अवैध पटाखा गोदाम पकड़ा*
जालंधर,6 नवंबर-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 3 के अंतर्गत आते प्रताप बाग के सामने पुलिस ने अवैध पटाखा गोदाम पकड़ा है। यह गोदाम रियाज़पुरा ब्लास्ट के आरोपी गुरदीप सिंह का बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से दो लाख रुपये से ऊपर का पटाखा ज़ब्त किया है।



