*👉🏻 अलग-अलग मामलों में चार कबू* *👉🏻 10 पेटी शराब व 6 मोबाइल बरामद*
जालंधर-(ज्ञान सिंह)- थाना एक की पुलिस ने नाकाबंदी दौरान अवैध शराब सहित दो व्यक्तियों को काबू किया है।
जानकारी देते हुए एसीपी नॉर्थ नवनीत सिंह माहल व थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि एएसआई कुलविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित वेरका मिल्क प्लांट के पास मौजूद था कि शक के आधार पर एक ऑटो को रोका जिसमें 2 लोग सवार थे। तलाशी लेने पर उसमें से 10 पेटी शराब बरामद हुई जिसके बारे में आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पूछताछ दौरान आरोपियों ने अपना नाम प्रिंस पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी न्यू गौतम नगर बस्ती बावा खेल व सोनू आलम पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी राज नगर बस्ती बाबा खेल के रूप में बताया। आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे पूछताछ की जा रही है।
इसी प्रकार मकसूदां पुल के पास ऑटो रिक्शा से उतरकर अपना फोन सुन रहे व्यक्ति से फोन छीनने के मामले में दो लोगों को काबू किया है।

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि हैदर अली पुत्र अब्दुल रजाक निवासी रेरू पिंड गेट ने शिकायत दी थी कि वह 1 जुलाई को मकसूदां पुल के पास ऑटो से उतरा और अपना फोन सुन रहा था कि पीछे से एक और ऑटो में सवार व्यक्ति और ऑटो चालक ने उसका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। शिकायत के आधार पर जांच करते हुए एएसआई गुरुदेव सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ डिंपल पुत्र बलकार चंद निवासी आर्य नगर व सुनील कुमार उर्फ फौजी पुत्र सतपाल निवासी तिलक नगर नजदीक नाखां वाला बाग को गिरफ्तार कर उनके पास से वारदात में इस्तेमाल किया हुआ ऑटो और लूटे हुए अलग अलग मारका के 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने माना कि यह मोबाइल उन्होंने अलग-अलग जगह से लोगों से छीने थे। डिंपल पर पहले भी अलग-अलग थानों में मामले दर्ज है और आरोपी डिम्पल पहले भी जेल में सजा काट कर आया है। आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे पूछताछ की जा रही है।
