*👉🏻 निजी स्कूलों के खिलाफ निर्देश जारी करने में देर कर गए मुख्यमंत्री पंजाब* *👉🏻 जालंधर के ज्यादातर निजी स्कूल पहले ही बढ़ा चुके हैं नए सैशन की फीस, क्या मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे इन स्कूलों के खिलाफ ठोस कारवाई* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर,31 मार्च 2022-(प्रदीप भल्ला)-मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान निजी स्कूलों के खिलाफ फैसला लेने में कुछ देर कर गए, क्योंकि जालंधर में स्थित ज्यादातर निजी स्कूल हमेशा की तरह अपनी मनमानी कर चुके हैं। मुख्यमंत्री पंजाब ने कल निजी स्कूलों को निर्देश जारी कर कहा था कि वह इस सैशन में एक रुपया भी फीस नहीं बढ़ाएंगे,ना ही बच्चों के अभिभावकों को स्कूल द्वारा निर्धारित की गई दुकानों से यूनिफॉर्म व किताबें खरीदने के लिए मजबूर करेंगे।
मुख्यमंत्री पंजाब शायद यह नहीं जानते हैं कि जालंधर के ज्यादातर निजी स्कूलों ने मुख्यमंत्री के फैसले से पहले ही स्कूलों की फीस भी बढ़ाकर ले ली है और यूनिफॉर्म व किताबें बच्चों को अपनी मनमर्जी से बेच दी गई है। मुख्यमंत्री पंजाब को शायद यह नहीं मालूम कि जालंधर में निजी स्कूलों ने अपना संगठन बनाया हुआ है और वह जो भी फैसला लेते हैं एक साथ ही लेते हैं। ज्यादातर निजी स्कूलों ने मार्च से पहले ही नए सैशन की फीस ले ली है और वह भी बढ़ाकर। इसके अलावा बच्चों को किताबें व यूनिफॉर्म खरीदने के लिए भी बोल दिया गया था जो बच्चों के अभिभावक पहले ही खरीद चुके हैं। दूसरी तरफ आज भी एक निजी स्कूल ने मुख्यमंत्री पंजाब के फैसले के बाद भी फीस बढ़ा दी है जिसको लेकर बच्चों के अभिभावकों द्वारा रोष जाहिर किया गया है। अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री पंजाब निजी स्कूलों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई करते है या नहीं।
