*👉🏻 थाना तीन के क्षेत्र में कुछ मिनटों में दो वारदातें*
जालंधर-(ज्ञान सिंह)-थाना तीन में पड़ते अलग-अलग क्षेत्रों में चंद ही मिनटों में एक ही तरीके से दो वारदातें हुई।
जानकारी के देते हुए पीड़ित महिला पूजा पत्नी जसपाल निवासी दसूहा ने बताया कि वह अपने मायके बस्ती दानिशमंदा आये हुए थे और आज वापिस जा रहे थे। पूजा ने बताया कि उनके पति इलेक्ट्रिशियन है और कुछ सामान लेने के लिए प्रताप बाग़ के पास कार खड़ी कर वह चले गए। मैं और बच्चे कार में ही थे कि कार पास दो लड़के आये और कार से तेल लीक होने के बारे में कहा। जिस पर वह बाहर आकर देखने लगी कि उन लड़कों ने कार में कोई स्प्रे कर दी। जिस से बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी जैसे ही मैं बच्चों को संभालने लगी वह कार में पड़े बैग लेकर रफूचक्कर हो गए।
इसी प्रकार हार्डवेयर कम्पनी में काम करने वाले जगदीश कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी कपूरथला ने बताया कि उनकी कार के पास भी एक लड़का आया और तेल लीक होने के बारे कहा और उसी प्रकार बैग व पर्स चुरा निकल गए। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
