*👉🏻 दीवार गिरने से मजदूर घायल,सिविल अस्पताल दाखिल*
जालंधर-(ज्ञान सिंह)-गुरु नानकपुरा में क़वार्टरों की दीवार गिरने से 5-6 मजदूर घायल हो गए।
जानकारी देते हुए रमन ने बताया कि गुरु नानकपुरा मार्किट के पास बने क़वार्टरों में बहुत से मजदूर रह रहे हैं। जिसकी दीवार मिट्टी व गारे से बनी हुई है। कई बार मालिक को कहा था कि इसे पक्का करवाया जाए ताकि कोई अनहोनी घटना न हो जाये। लेकिन मालिक ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। आज सुबह अचानक दीवार गिर गई जिसके नीचे 5-6 मजदूर आने से घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। देखने वाली बात ये है कि अवैध रूप से बने इन क़वार्टरों पर नगर निगम ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की और कैसे निगम की मंजूरी के बिना ये क्वार्टर बन गए। क्वार्टर मालिक ने बिना पुलिस को सूचना दिए कैसे इतने प्रवासियों को यहां पर रख लिया। अब देखना ये है कि ऐसे लोगों पर जो पुलिस व निगम को धोखा देकर मोटी कमाई कर रहे हैं उस पर कोई कार्रवाई होगी या नहीं।