*👉🏻 शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के घर में चोरी,सोना व लाखों की नकदी चुराई*
जालंधर-(गुरिंदर सिंह )-थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत पड़ते शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में एक परिवार को शादी समारोह में जाना मंहगा पड़ गया।

जानकारी देते हुए मकान मालिक राज कुमार पुत्र खरैती लाल निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर ने बताया कि वह शनिवार शाम परिवार सहित पठानकोट शादी समारोह में गए थे। रविवार को पड़ोसी दुकानदार का फोन आया कि आपका मेन गेट खुला हुआ है।
सूचना मिलने पर आज वापिस आये तो देखा घर मे सारा सामान बिखरा हुआ था और घर में पड़ी एक लाख की नकदी,मन्दिर में चढ़ाई हुई राशि,पांच तोले सोना,एलईडी व कपड़े चोरी हो चुके थे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।


