*👉🏻 पंजाब में मुँह पर मास्क लगाना हुआ अनिवार्य-सीएम* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
चंडीगढ़, 09 अप्रैल 2020-(एच.ई)- पंजाब में कोरोना संक्रमितों की गिनती रोजाना बढ़ रही है, जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री पंजाब ने पंजाब में मुंह पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। जिस बारे में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके बताया है। जिसमें लिखा गया है कि अगर कोई व्यक्ति अपने घर से किसी भी सिलसिले में बाहर निकलता है तो उसे अपने मुंह पर मास्क लगाना अनिवार्य होगा। अगर किसी व्यक्ति के पास मास्क नहीं है तो वह साफ कपड़े से अपना मुंह ढक कर बाहर निकले। अब पंजाब के हर शहर में जरूरी काम के सिलसिले में घर से बाहर पांव रखने वाले हर व्यक्ति को मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है।

