*👉🏻 टांडा फाटक रेलवे ट्रैक पर ऐसा क्या हुआ जिसे देख लोगों की थम गई सांसें* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,19 अक्तूबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- टांडा फाटक रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जान चली गई। ट्रेन की चपेट में आने के कारण व्यक्ति के शरीर के टुकड़े हो गए जिसे देख वहां से गुजरने वाले लोगों की सांसें थम गई।
मृतक व्यक्ति की पहचान अमरीक सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी कोट बाबा दीप सिंह नगर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के बेटे सतपाल सिंह ने बताया कि उनके पिता ने यह कदम क्यों उठाया है
क्योंकि उन्हें कोई परेशानी नहीं थी और घर पर सब ठीक था, लेकिन इतना बड़ा कदम उन्होंने क्यों उठाया है इसके बारे में हमें पता नहीं है।घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों के बयानों पर 174 की कार्रवाई की है।