*👉🏻 मॉडल टाउन में सांभर ने मचाया उत्पात, जंगलात विभाग के कर्मचारियों ने मशक्कत से किया काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,8 जनवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)- सर्दी के मौसम में सांभरों का जंगल से भागकर शहर की तरफ आना एक आम बात हो गई है।
इसी सीजन में कम से कम 10 से 15 सांभर जालंधर शहर व उसके आसपास के क्षेत्रों से जंगलात विभाग द्वारा पकड़े हैं। आज भी शहर के पॉश एरिया मॉडल टाउन में आये एक सांभर ने जमकर उत्पात मचाया।
लोगों की भीड़ देखकर घबराए सांभर ने इधर-उधर भागते समय कई दुकानों में घुसने की कोशिश की जिस कारण दुकानों में पड़े सामान का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार सुबह 7:00 बजे मॉडल टाउन के गुरुद्वारा साहब के पास लोगों ने सांभर देखा और जंगलात विभाग को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद जंगलात विभाग के कर्मचारी प्रदीप शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सांभर को पकड़ना शुरू किया। भीड़ ज्यादा होने के कारण सांभर एक गली से दूसरी गली भागता रहा। काफी मशक्कत करने के बाद आम लोगों की मदद से जंगलात विभाग ने सांभर को एक दुकान के अंदर से काबू कर लिया। सांभर को पकड़ते समय एक व्यक्ति के हाथ में चोट भी लग गई जिसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया। जंगलात विभाग के कर्मचारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सर्दी के मौसम में धुंध पड़ने के कारण सांभर रास्ता भटक जाते हैं और शहर की तरफ आ जाते हैं। इसी सीजन में वह 10 से 15 की गिनती में सांभर पकड़ चुके हैं। जंगलात विभाग के कर्मचारी सांभर को पकड़ कर अपने साथ ले गए हैं।
