*👉🏻 पाबंदी के बावजूद बूटा मंडी क्षेत्र में खुलेआम लगी अपनी मंडी,पुलिस व प्रशासन आंखें बंद कर बैठा* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 04 अप्रैल 2021-(प्रदीप भल्ला)- जिला प्रशासन द्वारा जो गाइडलाइन जारी की गई थी उसके अनुसार शहर में अलग-अलग स्थानों पर लगने वाली अपनी मंडी को भी बैन किया था,
क्योंकि इन मंडियों में ना तो सामाजिक दूरी की पालना होती थी और खरीदारी करने वाले ज्यादातर लोग मास्क भी नहीं पहनते थे। लेकिन इन आदेशों के बावजूद बूटा मंडी में लगने वाली अपनी मंडी आज मंगलवार के दिन पूरी तरह से सजी हुई है। अपनी मंडी में जो सब्जी की फड़े लगी हुई है वह भी बिल्कुल साथ साथ हैं। मंडी में कोरोना गाइडलाइन में निर्धारित किए गए निर्देशों की उल्लंघन हो रही है। सबसे बड़ी उल्लंघना तो यह है कि मंडी ना लगाने के आदेशों के बावजूद मंडी पूरी तरह से सजी हुई है। जिसे हटाने या पूछने, ना तो थाना भार्गव कैंप और ना ही थाना छह की पुलिस आई है। बूटा मंडी क्षेत्र का कुछ हिस्सा थाना भार्गव कैंप में पड़ता है और कुछ हिस्सा थाना डिवीजन नंबर छह में पड़ता है। दोनों ही थानों की पुलिस इस तरफ ध्यान नहीं दे रही। इस क्षेत्र में ज्यादातर दुकानें भी खुली पड़ी है जिन्हें पूछने वाला कोई नहीं है।

