*ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट (ट्राइसिटी) द्वारा ड्रॉईंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन*
चंडीगढ़(हैडलाइन एक्सप्रेस ब्यूरो) ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट (ट्राइसिटी)
चंडीगढ़ द्वारा वाटिका स्पैशल स्कूल सैक्टर-19, चंडीगढ़ में बाल दिवस के रूप में ड्रॉईंग एवं पेंटिंग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता *ललित कपूर* द्वारा की गई। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढकर भाग लिया। और दो राऊंड में जीतने वाले पहले स्थान पर हर्षवर्धन एवं सोनिया ,
दूसरे स्थान पर काजल एवं नीरज, तीसरे स्थान पर सुमित एवं एंजेल तथा अन्य कंसोलेशन अाने वाले स्थान पर आने वाले मुस्कान,रानी एवं राधिका आदि बच्चों को निर्णायक मोनिका सचदेवा, आरुषि द्वारा ईनाम वितरित किए गए। इसके अलावा संस्था के अन्य सदस्य श्री *यश पाल शर्मा* ,
अध्यक्ष, डॉ *आशा लूथरा* , वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री *किशोर वर्मा* , उपाध्यक्ष, श्रीमती *सोनिया चेत्तीवाल* , उपाध्यक्ष, श्री *हेमन्त बत्रा* , श्रीमती *हेम लता* *बल्हारा* , कानूनी सलाहकार, श्री *राजेश बल्हारा* , सचिव, श्रीमती *जाहनवी बंसल* ,सचिव, श्रीमती *अनुराधा वर्मा* , मिस *देवकी* , श्री *दिनेश कुमार* , मिस *मोनिका सचदेवा* , मिस *श्रुति* , श्री *मंजीत* *सिंह* , श्रीमती *सुषमा शर्मा* , प्रैस सचिव, श्री *हरीश* *गुप्ता* ,सचिव आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

