*👉🏻 गैस कीमतों में हुई वृद्धि को लेकर रविदास नगर के निवासियों ने किया प्रदर्शन* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,14 नवंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)-वार्ड नं 80 के अंतर्गत आते मकसूदां क्षेत्र में पड़ते रविदास नगर की गली नं एक के निवासियों ने गैस कीमतों में हुई वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में मौजूद रंजीत कौर रानो, अनीता, सत्या, मलकीत कौर, जोगिंदर कौर व मलकीत सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार दिनों दिन गैस कीमतों में वृद्धि कर रही है। जिस कारण गरीब लोगों की दो वक्त की रोटी भी मुश्किल हो गई है
क्योंकि रसोई गैस की कीमतों में भारी वृद्धि के कारण गैस सिलेंडर गरीब आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि हर घर में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस की कीमतों को कम किया जाए ताकि आम इंसान आराम से अपने बच्चों को खाना खिला सके। अगर गैस कीमतों में इसी तरह वृद्धि होती रही तो लोगों को फिर से चूल्हे पर रोटी बनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

