*👉🏻 जमानत पर आते ही लड्डू ने फिर शुरू किया नशे का कारोबार,काबू,अफीम और हेरोइन बरामद* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 22 जुलाई 2020-(प्रदीप भल्ला)-सीआईए स्टॉफ-1 की टीम ने गश्त दौरान एक नशा तस्कर को काबू कर उसके पास से 180 ग्राम अफीम और 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ के प्रभारी ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त दौरान हरदयाल नगर की तरफ जा रही थी कि तभी हरदयाल नगर की गली नंबर दो के पास पुलिस पार्टी को एक मोना युवक दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस पार्टी ने युवक को काबू कर तलाशी ली तो उसके पास से 180 ग्राम अफीम, 10 ग्राम हेरोइन, छोटा कंप्यूटराइज कंडा व प्लास्टिक के छोटे-छोटे लिफाफे बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी पर थाना डिवीजन आठ में मामला दर्ज कर पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी विजय कुमार उर्फ लड्डू पुत्र लेट जगदेव सिंह निवासी हरदयाल नगर पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के 12 मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। आरोपी पिछले महीने ही जेल से जमानत पर लौटा था और आते ही अपना नशा तस्करी का कारोबार फिर से शुरू कर दिया था। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।
