*👉🏻 जयपुर के डा. बजरंग सोनी को मिला पंकस का आजीवन उपलब्धि सम्मान* *👉🏻 अकादमी का 23वां वार्षिक समारोह आयोजित, गुरमीत बेदी को हास्य-व्यंग्य चेतना अवार्ड, अशोक जैन को लघुकथा श्रेष्ठ सम्मान* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालन्धर,24 नवम्बर 2019(प्रदीप भल्ला)- अन्तररष्ट्रीय स्तर पर मान्यता-प्राप्त हिन्दी-सेवी साहित्यिक संस्था पंजाब कला साहित्य अकादमी (पंकस अकादमी) रजि., जालन्धर की ओर से 23वां वार्षिक अकादमी अवार्ड वितरण समारोह लायन्स क्लब के सौजन्य से, लायन्स क्लब भवन में सम्पन्न हुआ। 
गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में यह समारोह बाबा नानक प्रकाश पर्व को समर्पित किया गया। समारोह में गुरुद्वारा श्री रामपुर खेड़ा साहिब गढ़दीवाला के संत बाबा सेवा सिंह जी आशीर्वाद देने पहुंचे। विशेष मेहमान के तौर पर विधायक राजेंद्र बेरी, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व बागवानी मंत्री हिमाचल प्रदेश, ठाकुर सत्य प्रकाश मौजूद थे। वही मुख्य मेहमान के तौर पर एडीजीपी अर्पित शुक्ला, आईजी क्राइम पंजाब प्रवीण कुमार सिन्हा, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डीसी विरेंद्र कुमार शर्मा मौजूद रहे। समारोह के दौरान सुरेश सेठ, सतनाम सिंह माणक, श्री के.के. शर्मा, चेयरमैन सिटी अर्बन को-आप्रेटिव बैंक लिमि., डा. जसदीप सिंह एम.एस., डा. फकीर चन्द शुक्ला, दीपक जालन्धरी विशेष तौर पर शामिल हुए। दैनिक सवेरा की डायरेक्टर श्रीमती वाणी विज, पार्षद उमा बेरी, प्रेम लता ठाकुर, सदस्य जिला परिषद कुल्लू, पार्षद अनीता राजा, सोनिका भाटिया, विनोद कालड़ा, रोहिणी मेहरा, रानू सलारिया, मनवीन कौर, डा. डेजी एस. शर्मा, पूजा सुक्रांत एवं सुखमनी भाटिया ने शमां प्रज्वलन की रस्म अदा की।
संस्था के अध्यक्ष सिमर सदोष, निदेशक डा. जगदीप सिंह एवं डा. रमेश कम्बोज ने आए मेहमानोंं का स्वागत किया।
संस्था के अध्यक्ष सिमर सदोष ने बताया कि इस वर्ष का आजीवन उपलबि्ध सम्मान यानि लाईफ टाईम अचीवमैंट अवार्ड जयपुर के साहित्यकार एवं ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के संरक्षक डा. बजरंग लाल सोनी को दिया गया। पंकस अकादमी को सामाजिक धरातल पर विस्तार प्रदान करते हुए इस वर्ष कुछ नये अवार्ड/सम्मान भी घोषित किये गए जिनमें पहली बार स्थापित कृषि कर्मण अवार्ड पयरवरणविद स. दर्शन सिंह रुदाल एवं मलविन्दर कौर रुदाल को दिया गया। पहली बार स्थापित हास्य-व्यंग्य चेतना अवार्ड हिमाचल प्रदेश के प्रख्यात व्यंग्य-लेखक श्रमीत बेदी और कला-श्री अवार्ड अर्शदीप सिंह और राखी सिंह को दिया गया।
प्रतिष्ठाजनक पंकस अकादमी विद्या वाचस्पति एवं भारत गौरव उपाधि सम्मान डा. चितरंजन मित्तल और डा. अनिल पाण्डेय को, विद्या वाचस्पति डा. इन्दु शमर और वीणा विज को, लघुकथा श्रेषि्ठ सम्मान हिन्दी लघुकथा-आधारित पति्रका ‘दृषि्ट’ के सम्पादक अशोक जैन को, मानव सेवा रत्न सम्मान भूतपूर्व अध्यक्ष आई.एम.ए. डा. मुकेश गुप्ता और अपाहिज आश्रम के श्री तरसेम कपूर को दिया गया।
पंकस अकादमी के प्रतिष्ठाजनक अकादमी अवार्ड गुरुग्राम के उदय शंकर पंत, अम्बाला के विकेश निझावन, भोपाल की अंजना छलोत्रे, मीडिया शिमला के प्रभारी मोहित प्रेम शर्मा, विजय पुरी, कुंवर राजीव, पंचकूला के लाजपत राय गर्ग और जयपुर के चेतन चौहान को दिया गया। आधी दुनिया पंकस अकादमी अवार्ड शैल-सूत्र नैनीताल की सम्पादक आशा शैली और साहित्य साधना सम्मान आकाशवाणी जालन्धर के सोहन कुमार को दिया गया।
शिरोमणि पत्रकारिता अवार्ड दिव्य हिमाचल नई दिल्ली के ब्यूरो प्रमुख सुशील राजेश और जनता संसार के सम्पादक जतिन्द्र मोहन विग, सुर-संगीत प्रतिभा सम्मान अरुण कपूर (स्वर्गीय) के नाम और तबला-वादक उस्ताद जनाब काले राम जी को, प्रतिष्ठाजनक शिक्षा रत्न सम्मान अमन ब्रोका, सुधीर ब्रोका एवं नीलम सलवान, .के. सलवान को, सहकार शिरोमणि सम्मान दिल्ली के संतोष शमर को, काव्य रत्न सम्मान अमिता सागर, स. बलविन्दर सिंह मन्नी स्मृति सम्मान सोनू त्रेहन एवं जन-सेवा सम्मान डा. मधुरिमा करवल और इंस्पेक्टर पुष्प बाली को दिया क्या।
अकादमी के अध्यक्ष सिमर सदोष ने बताया कि सुदेश कुमार और शिशु शमर शांतल को पहली बार स्थापित सद्भावना सम्मान प्रदान किया गिरा। सिम्मी अरोड़ा, संजय अरोड़ा कानपुर, गुरकीरत कौर बत्तरा, चरणजीत सिंह बत्तरा, रविन्द्र अरोड़ा खुरजा, सीमा डावर, गौरव डावर, लुधियाना, रोहित बिबलानी एवं मोहित बिबलानी को भी सद्भावना सम्मान दिया गया।



