*👉🏻 लोगों को पड़ रही दोहरी मार* *👉🏻 लॉक डाउन ने खत्म किये काम काज,ऊपर से सरकार द्वारा पड़ रही महंगे चालानों की मार* *👉🏻 अब हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट का भी होगा मोटा जुर्माना,पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर*
जालंधर, 29 जुलाई 2020-(एच ई)- कोरोनावायरस के चलते पंजाब सरकार द्वारा पहले कर्फ्यू तो फिर लॉकडाउन किया गया था जिस कारण लोगों के कामकाज प्रभावित हुए। कई लोग तो अपना कामकाज बंद करने को मजबूर हो गए। इस सब के बावजूद भी लोगों पर दोहरी मार पड़ रही है। अब अनलॉक होने के बावजूद लोगों के कामकाज नहीं चल रहे क्योंकि खरीदारी करने के लिए आम जनता के पास पैसा ही नहीं है। इसके दूसरी तरफ पंजाब सरकार भी लोगों पर जुर्माने की चाबुक चला रही है। सिर्फ जालंधर में ही पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों के अलग-अलग चालान काट कर करोड़ों रुपया जुर्माने के रूप में वसूला जा चुका है। इस सब करके भी प्रशासन की संतुष्टि नहीं हुई तो अब हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर भी नया नोटिफिकेशन जारी हो गया है। जिसके तहत 1 अक्टूबर से जिस किसी वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी होगी तो उस पर ₹2000 के करीब जुर्माना किया जाएगा। इसी मामले को लेकर जब शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से आम लोगों से बातचीत की गई तो उन्होंने क्या कहा, हैडलाइन एक्सप्रेस लोगों के विचार आपके सामने पेश कर रहा है। जब अशोक नगर के रहने वाले सुरिंदर कुमार से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के मोटे जुर्माने के बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को वैसे ही जहर देकर मार दे क्योंकि लोगों को खाने के लाले पड़े हुए हैं और सरकार लोगों की जेब काट कर जुर्माने वसूल कर रही है। वहीं देओल नगर के रहने वाले दीपक, अवतार नगर के मोहन, मॉडल हाउस के बबलू, संगत सिंह नगर के लखविंदर, अर्बन स्टेट के रूपलाल और मकसूदां के राजू ने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों पर इतना बोझ डाल दिया है कि अब उन्हें अपना घर चलाना भी मुश्किल हो गया है, क्योंकि लॉकडाउन के बाद कामकाज खत्म हो गए हैं और अगर सड़क पर निकलते हैं तो पुलिस किसी ना किसी बहाने उनका चालान कर सरकारी खज़ाना भरने का सोचती है। आगे बातचीत करते हुए लोगों ने बताया कि वह अगर अपने सभी दस्तावेज पूरे कर के भी सड़क पर निकलते हैं तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी उन्हें घेरकर किसी ना किसी बहाने चालान करने का डर दिखाते हैं ऐसा ही एक मामला सुरिंदर कुमार ने बताया कि वह अपनी कार में घरेलू सामान लेकर जा रहा था और उसके वाहन के सभी दस्तावेज भी पूरे थे, फिर भी ट्रैफिक कर्मी ने उसे रोककर कहा कि उसकी गाड़ी ओवरलोड है। जब सुरिंदर कुमार ने ट्रैफिक कर्मी से कहा कि वह घरेलू सामान लेकर जा रहा है तो ट्रैफिक कर्मी ने कहा कि चलो मास्क का चालान करवा लो। सुरिंदर ने मास्क भी लगाया हुआ था लेकिन फिर भी उसे मास्क का चालान कटवाना पड़ा। इन्हीं बातों को लेकर शहर की जनता में पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस के खिलाफ रोष है और अब अगर इसी तरह जनता पर जुर्मानो की चाबुक चलती रही तो लोग पूरी तरह से पंजाब सरकार के खिलाफ होना शुरू हो जाएंगे।
