*👉🏻 क्यों किया नाबालिगों ने क़त्ल*
जालंधर- (ज्ञान सिंह)शाहपुर में हुए ब्लाइंड मर्डर को 24 घंटे में ही देहात पुलिस ने हल कर दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी देते हुए एसएसपी देहाती गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 8 जुलाई को शाहपुर निवासी हरबंस लाल पुत्र चैन राम का जवान लड़का हनी घर से काम के लिए गया था और वापिस नहीं आया था। जिसकी तलाश करने पर उसकी लाश नहर में तैरती मिली थी। जिसकी शिकायत फिल्लौर थाना में दर्ज की गई थी और जांच फिल्लौर थाना के प्रभारी राजीव कुमार द्वारा की गई। जांच दौरान ये बात सामने आई कि मृतक के दोस्तों जिनमें दो लड़के और एक लड़की है कि आपस मे बातचीत है। मृतक के दोस्तों को लगता था कि मृतक हनी लड़की के बारे में गलत बातें करता है। इसी बात की रंजिश रखते हुए लड़कों ने हनी को बुलाया और नहर के करीब तेजधार हथियार से उसका गला रेत कर हत्या कर दी। जांच दौरान मामला साफ होने के पश्चात दोनों आरोपियों को वारदात में इस्तेमाल किये गए दातर और बाइक सहित गिरफ्तार किया गया जिन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। दोनों आरोपी नाबालिग होने के कारण उन्हें जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर जुवेनाइल जेल में भेज दिया है। और लड़की की भूमिका की जांच की जा रही है।


