20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा पर एसिड से हमला, आरोपी फरार
मुंबई(हैडलाइन डेस्क)महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में बुधवार को 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा पर एसिड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है. इस हमले छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है. जानकारी के अनुसार, घटना मुंडीपार बस स्टैंड के पास हुई जब एक बाइक पर सवार दो लोगों ने उस पर तेजाब फेंक दिया.
खलबंधा गांव की निवासी पीड़िता नागपुर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा है. तेजाब फेंकने वाले हमलावरों ने अपने चेहरे को कपड़े से ढंक रखा था. हमले के वक्त पीड़ित छात्रा नागपुर जाने वाली बस का इंतजार कर रही थी.
वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए. जबकि पीड़िता को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और बाद में इलाज के लिए नागपुर रेफर कर दिया गया. स्थानीय पुलिस ने इस मामले में दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

