*👉🏻 जिलाधीश ने ए एन गुजराल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में केजी विंग का किया उद्घाटन* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,3 जनवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)- जिलाधीश जालंधर वरिंदर कुमार शर्मा द्वारा ए.एन गुजराल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नकोदर रोड में केजी विंग का उद्घाटन किया गया।
इस मौके पर ट्रस्ट के मेंबर मैडम गुरजोत कौर, सीमा चोपड़ा, नीना सोंधी और सीईओ नविता जोशी भी मौजूद थे। जिनके द्वारा समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों को यह के.जी विंग समर्पित किया। यह स्कूल पुष्पा गुजराल नारी निकेतन ट्रस्ट द्वारा चलाया जा रहा है। इस मौके पर जिलाधीश ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नारी निकेतन द्वारा बेसहारा महिलाओं और बच्चों की देखभाल करना मानवता की सच्ची सेवा करने के बराबर है। उन्होंने आगे बताया कि इस संस्था द्वारा एक डिस्पेंसरी, बेसहारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वोकेशनल सिखलाई, चाइल्ड हेल्पलाइन भी चलाई जा रही है। इसके अलावा महिला व बाल विकास मंत्रालय के साथ मिलकर जरूरतमंद लड़कियों की शादियां भी करवाई जाती है। इस अवसर पर जिलाधीश ने स्कूल में पौधारोपण भी किया। इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल अनुपमा बावा व स्कूल स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
