*👉🏻 तेज़ रफ़्तार ट्रक ने कार और बाइक को मारी टक्कर,एक की मौत*
जालंधर,28 मार्च-(प्रदीप भल्ला)- थाना रामा मंडी के अंतर्गत आते पीएपी चौक में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक लंबा पिंड चौक की तरफ से आ रहा था की जे.सी रिसोर्ट के पास ट्रक चालक ने स्कोडा कार को टक्कर मार दी और ट्रक लेकर फरार हो गया। जैसे ही ट्रक चालक ट्रक लेकर पीएपी चौक की तरफ पहुंचा तो उसने बाइक सवार को टक्कर मारी जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बाइक सवार की पहचान जितेंदर निवासी मोहन विहार नजदीक लद्देवाली के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ट्रक चालक मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया।


