*👉🏻 अपनी मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने किया सरकार विरोधी प्रदर्शन* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,27 जनवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)-बैंक कर्मचारियों की यूनियन यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर आज दूसरी क्रमिक रोष प्रदर्शन में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स जीटी रोड शाखा जालंधर के सामने सैकड़ों की संख्या में विभिन्न बैंकों से आए हुए बैंक कर्मचारी और बैंक अधिकारियों ने हिस्सा लिया और सरकार के साथ चल रही अपने वेतन में बढ़ोतरी संबंधी और अन्य प्रस्तावित लंबित मुद्दों पर अपना विरोध प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के कामरेड दिलीप कुमार पाठक ने बताया कि बैंक कर्मचारियों का वेतन वृद्धि 1 नवंबर 2017 से ही लंबित है
जबकि सरकार के साथ हुई पिछली दसवीं द्विपक्षीय वेतन वृद्धि वार्ता 1 नवंबर 2012 को हुई थी और आईबीए ने पूरे वेतन बिल का 15% वेतन वृद्धि को मंजूरी दिया था। वर्तमान परिस्थितियों पर सरकार की विफलता को उजागर करते हुए यह बताया की वह कॉरपोरेट लोन जोकि एनपी बन गए हैं और उनको गलत ढंग से राइट ऑफ करने के कारण सरकारी बैंकों में जमा जनता का पैसा खराब हो रहा है और किसी को बहाना बनाकर सुनियोजित रूप से बैंक कर्मचारियों के वेतन वृद्धि में आनाकानी की जा रही है। कामरेड विर्क ने आगे बताया कि 31 मार्च 2019 तक सरकारी बैंकों ने 1,49,804 करोड का ऑपरेटिंग प्रॉफिट पोस्ट किया था जबकि एनपीए के लिए बैंकों ने 2,16,410 करोड रुपए का प्रोविजन भी रखा था जिसकी वजह से 66,606 करोड़ का नेट लॉस देखने में आया था। विजय माल्या, नीरो मोदी ,मेहुल चौकसी जैसे बड़े डिफाल्टरों ने सरकारी बैंकों के 30,000 करोड रुपए से अधिक का लोन लेकर भाग गए जिसकी रिकवरी होने पर इसका कुछ अंश ही बैंक कर्मचारियों के वेतन को बढ़ाने के लिए पर्याप्त है। इस प्रदर्शन को यू एफ बी यू के कामरेड श्री दिलीप कुमार पाठक ने संबोधित किया जबकि कामरेड दिनेश डोगरा, कामरेड सतीश सोढ़ी ,कामरेड संजीव भल्ला ,कामरेड मुकेश कुमार,कामरेड इंदरजीत सिंह, कामरेड कारण चोपड़ा, कामरेड बलजीत कौर, कामरेड आरके धवन, कामरेड ,कामरेड पवन कुमार बस्सी ,कामरेड एच एस बीर, कामरेड आर के ठाकुर,कामरेड आरके जोली और कामरेड विनोद शर्मा आदि ने हिस्सा लिया। इन प्रदर्शनों की कड़ी में यू एफ बी यू ने धरना प्रदर्शन को तेज करते हुए 2 दिन की हड़ताल 31 जनवरी 2020 और 1 फरवरी 2020 का और उसके आगे 3 दिनों की हड़ताल 11,12 और 13 मार्च 2020 और 1 अप्रैल 2020 से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया है। और यूनियन ने अपने सभी कामरेड से इन हड़ताल में पूरे जोशो खरोश से भाग लेकर अपनी न्यायोचित मांगों को पूरा करने के लिए कहा।

