*👉🏻 शिवसेना हिंद का नेता इशांत शर्मा मुझे जान से मारने की देता है धमकियां:-शीतल शर्मा* *👉🏻 शीतल शर्मा को उकसाने का पीछे नरिंदर थापर:-इशांत शर्मा*

जालंधर,16 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला)- टैगोर एनक्लेव घास मंडी रोड की रहने वाली शीतल शर्मा ने शिवसेना हिंद के नेता इशांत शर्मा पर जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाया है। पत्रकार वार्ता दौरान शीतल शर्मा ने बताया कि 6 मार्च को उनके पालतू कुत्ते को इशांत शर्मा ने अपनी गाड़ी के नीचे कुचल कर मार दिया था। जब वह इस बात की शिकायत करने इशांत शर्मा की पत्नी हिना शर्मा के पास गई तो वह उल्टा गाली गलौज करने लगी और अपने पति का रोब दिखाने लगी। जिसके बाद मैं डर के वापस अपने घर आ गई। जब इशांत शर्मा को इस बात का पता चला तो वह उसी शाम 7:30 बजे अपने चार पांच अज्ञात व्यक्तियों को साथ लेकर मेरे घर आया और मुझे धमकाने लगा। डर के मारे मैंने इशांत शर्मा की शिकायत पुलिस कमिश्नर को कर दी। जहां से उन्होंने शिकायत थाना पांच में रैफर कर दी। लेकिन पुलिस ने इशांत शर्मा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायत देने की बात पता चलते ही ईशांत शर्मा ने मेरे घर पर अपने साथियों के साथ मिलकर पत्थर भी फेंके। उस दिन इशांत शर्मा के साथ मोहित नाम का व्यक्ति भी था। शीतल शर्मा ने बताया कि इशांत शर्मा अपने साथ रखें गनमैन की आड़ में ब्लैक मेलिंग का काम भी करता है और लोगों से मोटी रकम वसूल करता है। शीतल शर्मा ने कहा कि अगर पुलिस ने इशांत शर्मा पर कार्रवाई ना कि तो वह पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठेगी। अगर फिर भी कोई सुनवाई ना हुई तो वह आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएगी। जिसका जिम्मेदार शिवसेना हिंद का नेता इशांत शर्मा व उसके साथी होंगे।
जब इस बारे में शिवसेना हिन्द के नेता इशांत शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके घर के बाहर कैमरे लगे हुए हैं। जिस कुत्ते को गाड़ी के नीचे देकर मारने की बात शीतल शर्मा कर रही है वह कुत्ता गली का आवारा कुत्ता है और अचानक ही उसकी गाड़ी के पिछले टायर के नीचे आ गया था। शीतल शर्मा ने जो मेरे पर आरोप लगाए हैं कि मैंने अपने साथियों सहित उसके घर पर ईंट पत्थर मारे थे वह बिल्कुल गलत है। क्योंकि उस रात वह काफी देर से अपने घर पहुंचे थे और जिन्होंने उनके घर पर ईंट पत्थर मारे होंगे उनसे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। इशांत शर्मा ने कहा कि पूरे मामले की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग उनके पास है। जिससे साबित हो जाएगा कि शीतल शर्मा झूठ बोल रही है। शीतल शर्मा शिवसेना समाजवादी के नेता नरेंद्र थापर के कहने पर मेरी छवि खराब करने पर तुली हुई है। अगर पुलिस छानबीन करें तो सारा सच सामने आ जाएगा और अगर मैं दोषी पाया जाता हूं तो पुलिस मेरे ऊपर कार्रवाई कर सकती हैं। इशांत शर्मा ने कहा कि शीतल शर्मा अपने घर में गलत काम करवाती थी जब मैंने अपने घर के बाहर कैमरे लगवा दिए तो उसका धंधा बंद हो गया। इसी कारण वह मुझ पर गलत आरोप लगा रही है।


