*👉🏻 गैंगस्टरों को खत्म करने पर सीएम ने थपथपाई पंजाब पुलिस की पीठ*
जालंधर-मशहूर गैंगस्टरों विक्की गौंडर, प्रेमा लाहौरिया और सुखप्रीत बुड्ढा को एनकाउंटर कर खत्म करने पर सीएम पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब पुलिस की पीठ थपथपाई है। सीएम ने ट्विटर के जरिये ट्वीट कर पंजाब पुलिस व डीजीपी सुरेश अरोड़ा, एआईजी गुरमीत सिंह, इंस्पेक्टर विक्रम बराड़ व उनकी टीम को बधाई दी है। सीएम ने डीजीपी को बधाई देते हुए कहा है कि पुलिस ने एनकाउंटर कर गैंगस्टरों को खत्म कर बहुत अच्छा काम किया है।
