*👉🏻 ट्रैफिक पुलिस ने “सेफ स्कूल वाहन” स्कीम की पालना ना करने वाले स्कूली वाहनों के किए चालान* *👉🏻 यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी-एडीसीपी ट्रैफिक* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 17 फरवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)- पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देशों पर डीसीपी ट्रैफिक नरेश डोगरा और एडीसीपी ट्रैफिक गगनेश कुमार की अगुवाई में अलग-अलग ट्रैफिक कर्मियों की टीमों ने सुबह-सुबह ही शहर के अलग-अलग हिस्सों में नाकाबंदी कर स्कूली वाहनों के चालान किए। सेफ स्कूल वाहन स्कीम की पालना ना करने वाले स्कूलों के वाहनों की आज चेकिंग की गई। शहर के अलग-अलग चौराहों में तैनात ट्रैफिक टीमों ने स्कूल बसों, स्कूल ऑटो और स्कूल वैन को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की
और माननीय हाईकोर्ट द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार ना चलने वाले वाहनों के चालान किए। इस कड़ी में आज ट्रैफिक पुलिस ने कुल 107 वाहनों के चालान किए। जिनमें 87 स्कूल बसों के चालान किए गए और चार बसों को इंपाउंड किया गया। इसी प्रकार स्कूल विद्यार्थियों को ले जाने वाले 20 ऑटो के चालान किए गए और दो ऑटो को इंपाउंड किया गया। एडीसीपी ट्रैफिक गगनेश कुमार ने कहा कि यह मुहिम आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी। इसके साथ ही सभी स्कूल और कॉलेज के प्रिंसिपल को सेफ स्कूल वाहन स्कीम की गाइडलाइन की कॉपी दोबारा से भेज दी गई है।

