*👉🏻 13 सितंबर पंजाब बंद की कॉल मात्र अफवाह* *👉🏻 अफवाहों पर ध्यान ना दें नागरिक- पुलिस कमिश्नर व जिलाधीश* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,12 सितंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- आज सुबह से ही 13 सितंबर को पंजाब बंद की कॉल की खबरें सोशल मीडिया पर घूम रही हैं। इसके इलावा अलग-अलग जगहों से कई लोगों ने मीडिया कर्मियों को कल पंजाब बंद होने के बारे में खबर की पुष्टि करने के लिए फोन किये है। इसलिए सभी नागरिकों को जानकारी दी जा रही है कि कल 13 सितंबर दिन शुक्रवार को किसी भी संस्था द्वारा पंजाब बंद की कॉल नहीं है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर व जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से एक बयान जारी कर बताया है कि कल 13 सितंबर को किसी भी संस्था की तरफ से पंजाब बंद की कोई कॉल नहीं दी गई है। यह मात्र अफवाह उड़ाई गई है और लोगों को चाहिए कि इन अफवाहों पर गौर ना करें। पंजाब में पूरी तरह से अमन कानून व शांति बनी हुई है। इसलिए इस तरह की अफवाहें फैलाकर खुशनुमा माहौल को खराब करने की कोशिश ना करें। कल शुक्रवार 13 सितंबर सामान्य दिनों की तरह ही सभी सरकारी विभाग व दुकानें खुली रहेंगी। इसलिए इन अफवाहों पर गौर ना करें।