*👉🏻 विधायक बेरी के क्षेत्र में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा*
जालंधर,22 जून-(प्रदीप भल्ला)- कुछ दिनों की शांति के बाद आज फिर नगर निगम की डिच का पीला पंजा अवैध निर्माण पर चला। एटीपी बलविंदर सिंह, इंस्पेक्टर प्रेम कुमार के नेतृत्व में बिल्डिंग विभाग की टीम सेंट्रल क्षेत्र में पड़ती सिविल लाइन में पी एंड टी कालोनी के नजदीक बने गुरुद्वारा के पास अवैध निर्माण को गिरा दिया। गौरतलब है कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर वहां पर अवैध निर्माण किया जा रहा था, जिसे निगम टीम ने गिराया। उक्त निर्माण को रोकने के लिए निगम अधिकारियों को कई सिफारिशी फोन आए, लेकिन उन्होंने अपनी कार्रवाई को जारी रखा।


