*👉🏻 विशाल मेगा मार्ट में लगी आग, दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे, सामान ज्यादा और जगह तंग होने के कारण आग बुझाने में आ रही परेशानी* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
मोहाली, 29 फरवरी 2020-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-मोहाली के फेस 5 में स्थित विशाल मेगा मार्ट में सुबह 8:30 बजे आग लग गई। आग लगने की सूचना तुरंत ही दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी फायर बिग्रेड की गाड़ियों सहित मौके पर पहुंचे और आग बुझानी शुरू की।
दमकल विभाग के कर्मचारी ने बताया कि उन्हें सुबह 8:30 बजे फोन आया कि मोहाली फेस 5 में स्थित विशाल मेगा मार्ट की बेसमेंट में आग लगी है। सूचना मिलते ही वह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचकर देखा तो विशाल मेगा मार्ट की बेसमेंट में भयंकर आग लगी हुई थी। आग बुझाने के लिए जैसे ही वह नीचे पहुंचे तो धुआं ज्यादा होने और जगह तंग होने के कारण आग बुझाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दमकल विभाग के कर्मचारी ने बताया कि बेसमेंट में सामान बहुत ज्यादा रखा हुआ है और वहां से अंदर जाने के लिए रास्ता बिल्कुल कम है। फिर भी उन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग को वहीं पर रोक दिया और आगे बढ़ने नहीं दिया।
खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था, क्योंकि धुआं ज्यादा होने के कारण बेसमेंट के अंदर तक जाना मुश्किल हो चुका है। दमकल विभाग के कर्मचारी लगातार आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं। आग किन कारणों से लगी है और कितना नुकसान हो चुका है इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

