*👉🏻 प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को कोरोना वायरस से बचने के लिए दिया संदेश* *👉🏻 22 मार्च रविवार को लोगों को सुबह 7:00 से रात 9:00 बजे तक घर में ही रहने का किया आग्रह* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
दिल्ली, 19 मार्च 2020-(एच.ई)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से बचने के लिए देशवासियों को संदेश दिया। जिसमें उन्होंने लोगों को कहा कि वह आने वाले दिनों में घर से ना निकले। अगर कोई जरूरी काम है तो ही निकले वरना घर पर ही रहे। जितना संयम लोग रखेंगे उतना ही इस महामारी से बचाव होगा। प्रधानमंत्री ने 22 मार्च रविवार को लोगों को सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक घर में ही रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस दिन लोग जनता कर्फ्यू का पालन करें ताकि इस महामारी को फैलने से रोका जा सके। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को कहा कि जिस घर में भी 60 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्ति हैं उनका खास ध्यान रखें और उन्हें घर से बाहर निकलने ना दें,क्योंकि अगर हर व्यक्ति संयम बनाकर रखेगा तो कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचा जा सकता है। इसलिए कम से कम लोगों के संपर्क में आए और कोरोना वायरस से बचे रहें।



