*👉🏻 दो महिला तस्करों से 20 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त, 300 ग्राम अफीम, एक सोने की चेन, एक अंगूठी और सवा लाख रुपया ड्रग मनी बरामद* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 25 मार्च 2020-(प्रदीप भल्ल)- एडीसीपी-1 डी.सुडरविली, एसीपी सेंट्रल हरसिमरत सिंह के दिशा-निर्देशों पर थाना रामामंडी की पुलिस ने 2 महिला तस्करों को गिरफ्तार कर उनके घर से 20 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त, 300 ग्राम अफीम, एक सोने की चेन और अंगूठी के साथ सवा लाख रुपया ड्रग मनी का बरामद किया है।
जानकारी देते हुए एडीसीपी-1 डी. सुडरविली ने बताया कि थाना रामामंडी के प्रभारी सुलखन सिंह बाजवा की अगुवाई में एसआई दलजिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित राजीव गांधी फ्लैट्स सूर्या एनक्लेव के 108 नंबर फ्लैट में से 2 महिला तस्करों को काबू कर उनके बॉक्स बेड में से 20 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त, 300 ग्राम अफीम, एक सोने की चेन, अंगूठी और सवा लाख रुपया ड्रग मनी का बरामद किया है। पुलिस ने पकड़ी गई महिला तस्करों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम नीरू पत्नी लेट विशाल कुमार और जसपाल कौर उर्फ पालो पत्नी लेट सोमनाथ दोनों निवासी फ्लैट नंबर 108 राजीव गांधी फ्लैट सूर्या एंक्लेव बताया। पुलिस आरोपी महिलाओं से आगे पूछताछ कर रही है।

