**ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट(ट्राइसिटी) ने शुरू किया स्वच्छ्ता अभियान **
जीरकपुर ( मई 14): – ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट ट्राइसिटी ने गुरुद्वारा नाभा साहिब के पास एक गरीब रिहायशी कालोनी में *स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत ** सफाई अभियान चलाया । ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट ट्राइसिटी के जनरल सेक्रेटरी श्री प्रवीण विज ने अवगत करवाया कि इस सफाई अभियान के बारे में सुश्री शिवानी और सोनम राणा एवं सीमा , सोशल वर्क की विद्यार्थियो ने स्वच्छ्ता अभियान चलाने के लिए अनुरोध किया । श्री अनुपम सपरा, वाईस प्रेजिडेंट श्री गिरीश गुप्ता ने बढ़चढ़ कर सफाई अभियान में हिस्सा लिया । उन्होंने स्लम एरिया से प्लास्टिक और अन्य कूड़ा उठवाया और फिनियाल का छिड़काव किया ।
इस नेक काम में नगर कॉउंसिल के EO श्री मनविंदर सिंह के निर्दिशों पर श्री राजेन्द्र सिंह सेनेटरी इंस्पेक्टर ने कांटैक्टर श्री हरमिंदर सिंह एवं 15 सफाई कर्मचारियों को लगाया , जिन्होंने यह कूड़ा चार ट्रॉलियों में भर कर नियत स्थान पर पहुंचाया । इस क्षेत्र में रहने वाले सभी निवासियों ने भी इस काम में बढ़चढ़ कर भाग लिया और आगे से अपने क्षेत्र को साफ रखने की शपथ ली ।
ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्टशन फ्रंट के नेशनल वाईस प्रेजिडेंट श्री ललित कपूर एवं ट्राइसिटी के प्रेजिडेंट श्री यशपाल शर्मा ने नगर कॉउंसिल से मांग की कि वह इस क्षेत्र में कूड़े डालने वाला कंटेनर उपलब्ध करवाए जिसे साप्ताहिक तौर पर साफ करवाया जाए और movable टॉयलेट्स की व्यवस्था करवाएँ ।






