*👉🏻 एक्टिवा पर चूरा पोस्त की सप्लाई देने जाते पति-पत्नी गिरफ्तार* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,25 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)- एक्टिवा पर चूरा पोस्त की सप्लाई देने जा रहे पति-पत्नी को थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एडीसीपी-2 परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि थाना डिवीजन नंबर छह के प्रभारी इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह गिल की अगवाई में एसआई जितेंद्र पाल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित डेयरिया चौक में
नाकाबंदी की हुई थी। तभी मेंबरों चौक की तरफ से एक्टिवा पर एक पुरुष व महिला आते दिखाई दिए। जिन्होंने एक्टिवा पर बोरा रखा हुआ था और बैग पकड़ा हुआ था। शक होने पर पुलिस पार्टी ने दोनों को रोककर बोरे और बैग की तलाशी ली तो उसमें से 30 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह चूरा पोस्त की सप्लाई देने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान हिम्मत सिंह उर्फ बिल्ला पुत्र शेर सिंह और निशा अरोड़ा पत्नी हिम्मत सिंह दोनों निवासी एसएएस नगर वडाला चौक के रूप में बताई है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
