*👉🏻 सुबह-सुबह जालंधर में घटी दर्दनाक घटना* *👉🏻 आग लगने से 2 लोगों की मौत दो की हालत गंभीर, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 20 मई 2022-(प्रदीप भल्ला)-लम्मा पिंड चौक नज़दीक स्थित सरकारी स्कूल के पास आग लगने से 2 लोगों के मरने और 2 के झुलसने की सूचना प्राप्त हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घर में सिलेंडर की गैस लीक हो रही थी। जैसे ही घर के किसी सदस्य ने गैस चूल्हा जलाने की कोशिश की तो आग भड़क उठी और पूरे घर में फैल गई। आग लगने के कारण 2 लोगों के झुलसने के कारण मौत होने की सूचना है और 2 लोगों के गंभीर झुलसने के कारण उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मरने वालों के नाम का अभी पता नहीं चल पाया है।
