*👉🏻 शहर में बढ़ रही गोलीबारी और लूटपाट की घटनाएं, पुलिस के पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों की खुल रही पोल* *👉🏻 ग्राहक बनकर आए 6 हथियारबंद लुटेरों ने मन्नापुरम गोल्ड लोन के दफ्तर में दिया वारदात को अंजाम, सोना व नकदी लूट कर हुए फरार* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 24 जुलाई 2021-(प्रदीप भल्ला)- शहर में गोलीबारी, चोरी और लूटपाट की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। जिसके कारण पुलिस प्रशासन के पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों की पोल भी खुल रही है। आज दोपहर 3:00 बजे थाना डिवीजन नंबर सात के अंतर्गत पड़ते अर्बन एस्टेट फेस 2 में स्थित मन्नापुरम गोल्ड लोन के दफ्तर में ग्राहक बनकर आए 6 हथियारबंद लुटेरों ने वारदात को अंजाम देकर दफ्तर से सोना व नकदी लूट लिया।
घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी इन्वेस्टिगेशन, थाना 7 और सीआईए स्टाफ की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू की। पूरी वारदात दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें दिखाई देता है कि 3:01 पर 6 लुटेरे ग्राहक बनकर दफ्तर में आते हैं और महिला व पुरुष स्टॉफ को गन प्वाइंट पर लेकर सोना व नकदी लूटकर फरार हो जाते हैं। खबर लिखे जाने तक यह पता नहीं चल पाया है कि दफ्तर से कितना सोना और नकदी लूटी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।