*👉🏻 चीफ इंजीनियर जै निंदर दानिया ने नए भर्ती हुए एलडीसी और जेई को बताई जिम्मेदारियों की महत्वता* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 26 फरवरी 2021-(प्रदीप भल्ला)-पंजाब राज्य पावर कारपोरेशन लिमिटेड उत्तर जोन के चीफ इंजीनियर जैनिंदर दानिया ने 25-02-21 को शक्ति सदन जालंधर में नए भर्ती हुए एलडीसी और जेई को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत करवाया और उन्हें बताया कि वह अपने काम को सही ढंग से निभाए ताकि उपभोक्ता विभाग के प्रति संतुष्ट हो सके।
इंजीनियर दानिया ने कहा कि उपभोक्ता के साथ सही तरीके से पेश आए, तभी उनके काम की क्वालिटी बढ़िया हो सकती है। इसी से उपभोक्ता के अंदर विभाग के प्रति विश्वास स्थापित होता है। इंजीनियर दानिया ने अपने संबोधन में नवनियुक्त कर्मचारियों को ईमानदारी और लगन से काम करने के लिए प्रेरित किया और उनके साथ अपने तजुर्बे सांझा किए। चीफ इंजीनियर जैनिंदर दानिया ने बताया कि विभाग को नई टीम मिलने से उपभोक्ता को भी अच्छी सेवाएं मिल सकेंगी और काम भी जल्दी होगा। इस मौके पर इंजीनियर हरजिंदर सिंह बांसल, इंजीनियर इंद्रपाल सिंह, इंजीनियर पी एस खांबा, उप-मुख इंजीनियर होशियारपुर और इंजीनियर देसराज बंगड़ भी मौजूद थे।
