पुलिस मुलाज़िमों की आंखों में स्प्रे डाल छुड़ा ले गए गैंगस्टर को
बटाला-होशियारपुर की जेल में से बटाला कोर्ट में पेशी पर लाये गए गैंगस्टर हरविंदर सिंह को उसके साथी पुलिस मुलाजिमों की आँखों में स्प्रे डाल कर भगा ले गए।मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर हरविंदर सिंह को दो पुलिस मुलाजिम होशियारपुर की जेल से बटाला कोर्ट में पेशी के लिए बस में बटाला बस स्टैंड लेकर पहुंचे।फिर उन्होंने बटाला कोर्ट काम्प्लेक्स पहुचने के लिए ऑटो किया और जैसे ही वह कोर्ट के नज़दीक पड़ते कादियां फाटक गुरदासपुर रोड़ के पास पहुचे तो आई 20 कार में आये कुश नौजवानों ने पुलिस और ऑटो चालक की आँखों मे स्प्रे डाल दिया और हरविंदर को लेकर फरार हो गए।
गैंगस्टर हरविंदर होशियारपुर की जेल में बंद था और उस पर 302 के इलावा काफी आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना के बाद इलाके में नाकेबन्दी कर दी गयी है।

