*👉🏻 अफीम सहित कार सवार दो युवक काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,9 सितंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- बस स्टैंड चौकी की पुलिस ने दो कार सवार युवकों को काबू कर उनके पास से 260 ग्राम अफीम बरामद की है। जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज मदन सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित मोता सिंह नगर मार्किट में गश्त पर थे। तभी उन्होंने एक सफेद रंग की कार पीबी-57-सी-1378 देखी जिसमें दो युवक सवार थे। पुलिस पार्टी को देख कार चालक ने कार को धीरे कर लिया और वापस मोड़ने लगा। शक होने पर बस स्टैंड चौकी इंचार्ज मदन सिंह ने पुलिस पार्टी सहित कार को घेरा डालकर रोक लिया।
कार में सवार दोनों युवकों ने घबरा कर अपनी जेब से एक-एक लिफाफा निकाल सड़क पर फेंक दिया। पुलिस पार्टी ने दोनों युवकों को काबू कर उक्त लिफाफों की जांच की तो 1 में से 160 ग्राम और दूसरे में से 100 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने दोनों युवकों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम गुरजंट सिंह उर्फ जंटा पुत्र बक्शीश सिंह निवासी पिंड जोगेवाली बस्ती साईं वाली थाना जोगे वाली जिला फिरोजपुर और निशान सिंह पुत्र जरमल सिंह निवासी पिंड योगेवाल थाना मक्खू जिला फिरोजपुर बताया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया है ताकि उनसे आगे पूछताछ की जा सके।


