*👉🏻 गारमेंट शॉप की ऊपरी मंजिल पर लगी आग,दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच पाया आग पर काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 06 जून 2020-(प्रदीप भल्ला)-ब्रांडैथ रोड पर स्थित नॉवल्टी गारमेंट शॉप की ऊपरी मंजिल पर आग लगने से हड़कंप मच गया। दुकान मालिक ने आग लगी देख तुरंत ही दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी दो गाड़ियों में मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। जानकारी देते हुए दुकान मालिक पीके जैन ने बताया कि ऊपरी मंजिल पर उन्होंने धुआं निकलता देखा तो तुरंत ही ऊपरी मंजिल पर पहुंचे।
तभी अचानक आग भड़क उठी। दुकान पर काम करने वाले लड़कों और आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसके बाद तुरंत ही दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी दो गाड़ियों में मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग शार्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है। आग से कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है।
वही फायर ऑफिसर रजिंदर शर्मा ने बताया कि प्रशासन ने सभी दुकानदारों को हिदायत दी हुई है कि वह अपनी दुकान पर फायर सेफ्टी उपकरण रखें ताकि कोई अनहोनी होने पर उसे मौके पर ही काबू किया जा सके। लेकिन इस दुकान पर ना तो कोई अग्निशमन यंत्र था और उल्टा दुकानदार ने सीढ़ियों में डिब्बे रखकर कर रास्ता बंद किया हुआ था। अगर वह मौके पर पहुंचकर रास्ता बना कर आग ना बुझाते तो बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। राजिंदर शर्मा ने कहा कि वह दुकानदार के खिलाफ लिखित में प्रशासन को शिकायत भी देंगे।

