*👉🏻 जुआरी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पुलिस प्रशासन ने उसके संपर्क में आए दो एएसआई और दो कॉन्स्टेबल को किया क्वॉरेंटाइन* *👉🏻 पढ़ें पूरी ख़बर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 08 जून 2020-(प्रदीप भल्ला)- बीते दिनों पकड़े गए 11 जुआरियों में से एक जुआरी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा दो एएसआई और दो कॉन्स्टेबल को क्वॉरेंटाइन किया है। यह सभी लोग बीते दिनों पकड़े गए जुआरी प्रवीण महाजन उर्फ चिंटू पुत्र धर्मपाल महाजन निवासी अमृतसर के संपर्क में आए थे। गौरतलब है कि बीते दिनों न्यू अमरदास कॉलोनी में से पुलिस ने एनआरआई की कोठी में जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को पकड़ा था। जिनके पास से पुलिस ने ₹19,82,000 की नकदी और हथियार भी बरामद किए थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी जुआरियों का कोरोना टेस्ट करवाया था। जिसकी रिपोर्ट आज आई तो पता चला कि उनमें से एक जुआरी प्रवीण महाजन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था और पुलिस प्रशासन द्वारा दो एएसआई और 2 कॉन्स्टेबल को क्वॉरेंटाइन कर दिया है।

