*👉🏻 जालंधर के गिद्दा ग्रुप की युवती सहित दो पुरुष कोरोना संक्रमित* *👉🏻 अवतार नगर,फ्रेंड्स कॉलोनी और बेअंत नगर के रहने वाले हैं तीनों* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 09 जून 2020-(एच.ई)- जालंधर में मंगलवार सुबह तीन नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जिनमें से एक 22 साल की युवती जो कि किसी गिद्दा ग्रुप की सदस्य है शामिल है। पॉजिटिव मरीज अवतार नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी और बेअंत नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। अवतार नगर का रहने वाला 66 साल का व्यक्ति लैब टेक्नीशियन है जो कि लुधियाना के सीएमसी अस्पताल में दाखिल है। वहीं फ्रेंड्स कॉलोनी का रहने वाला 46 साल का व्यक्ति भी लुधियाना के सीएमसी में दाखिल है और बेअंत नगर की रहने वाली 22 साल की युवती जो कि गिद्दा ग्रुप की सदस्य है। वह पटना से लौट कर आई है। इन तीनों मरीजों के आने के बाद जालंधर में कोरोना मरीजों की गिनती बढ़कर 318 हो गई है।