*👉🏻 कोविड-19 को लेकर पंजाब सरकार हुई सख्त,जारी किए ये आदेश* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
चंडीगढ़,13 जुलाई 2020-(एच.ई)-पंजाब में कोरोना वायरस के केसों की गिनती बढ़ने के कारण पंजाब सरकार ने सख्त रवैया अपना लिया है। मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा आज नई गाइडलाइन जारी करते हुए पंजाब में सख्ती करने के आर्डर जारी किए हैं। जिसमें कोविड-19 की गाइडलाइन की उल्लंघना करने वालों पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। नई गाइडलाइन के अनुसार अब शादी या अन्य किसी समागम में 30 से ज्यादा लोगों की एकत्रता नहीं कर सकते। इससे पहले 50 लोगों के इकट्ठे होने की मंजूरी थी। इसके अलावा किसी भी जगह पर चाहे वह दफ्तर हो या दुकान हो फैक्ट्री हो वहां पर काम करने वालों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। जनतक स्थान पर 5 से ज्यादा लोगों के इकट्ठे होने पर भी पाबंदी होगी। अगर कोई इन आदेशों की उल्लंघना करता है तो उस पर एफआईआर दर्ज करने का प्रावधान होगा। पंजाब में दिन-ब-दिन कोरोनावायरस के मरीजों की गिनती बढ़ने के कारण यह आदेश जारी किए गए हैं।