*👉🏻 हिन्दू संगठनों ने दिया पुलिस कमिश्नर को शिकायत पत्र* *👉🏻 हिन्दू-सिख भाईचारे को खराब करने की कोशिश में हैं कुछ शरारती तत्व*
जालंधर- 14 अगस्त को निकाले गए खालिस्तान मार्च के खिलाफ हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नर को मांग पत्र दिया जिसमें उन्होंने मांग की है कि 14 अगस्त को गुरु नानक मिशन चौक से दल खालसा व सिक्ख यूथ ऑफ अमेरिका नामक संस्था ने एक मार्च निकाला था। जिसमें खालिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की गई थी जो की बहुत ही निंदनीय है। इस मार्च में खालिस्तान जिंदाबाद, हम लेके रहेंगे आजादी जैसे नारे लगाए गए थे और समूह पंजाब में 15 अगस्त को काले दिवस के रुप में मनाने का आग्रह किया गया था जो की अति निंदनीय है। इसलिए समूह हिंदू संगठन मांग करते हैं कि उन लोगों पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाए क्योंकि यह लोग हिंदू सिख भाईचारे में दरार डालने का काम कर पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश कर रहे हैं। इस मौके पर मौजूद मनोज नन्हा, शशि शर्मा, विपन सभरवाल,किशन लाल शर्मा,काली थापर व अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि पंजाब को दोबारा आंतकवाद की आग में जाने से रोका जाए ताकि पंजाब में जो हिंदू सिख भाईचारा बड़ी मुश्किल से दोबारा कायम हुआ है इन चंद शरारती लोगों की वजह से खराब ना हो।
